उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

सेना के बैंड की धुन, हजारों भक्त और मां गंगा की विदाई… छह माह के लिए थम गई गंगोत्री धाम की रौनक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद हुए। इसके साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हो गई।

कपाट बंद होने के अवसर पर हजारों श्रद्धालु गंगोत्री धाम में मौजूद रहे। मां गंगा की डोली को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और भावुक माहौल में मां गंगा को विदा किया। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु मुखबा गांव स्थित मुखीमठ में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भाईदूज पर छुट्टी मिलेगी या नहीं?... सरकार ने तोड़ी चुप्पी, वायरल आदेश पर दिया बड़ा बयान

मंगलवार सुबह से ही गंगोत्री धाम में कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गई थी। तीर्थ पुरोहितों ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक और आरती की। इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। निर्धारित मुहूर्त पर कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति को उत्सव डोली में विराजमान कर मुखबा के लिए प्रस्थान कराया गया। डोली यात्रा के दौरान सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का तांडव...कहीं दोस्त तो कहीं रिश्तेदार बने जान के दुश्मन, 24 घंटे में तीन कत्ल

इस अवसर पर शीतकाल में भी गंगोत्री धाम में साधनारत रहने वाले साधु-संतों के साथ मंदिर, आश्रम और होटलों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने भी मां गंगा को भावभीनी विदाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  गौ माता की पूजा कर धामी ने दिया बड़ा संदेश... बोले- संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में ठहरेगी। यहां रातभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। बुधवार को डोली मुखबा गांव पहुंचेगी, जहां अगले छह माह तक मां गंगा की नियमित पूजा-अर्चना होगी और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में