उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौत का तांडव…कहीं दोस्त तो कहीं रिश्तेदार बने जान के दुश्मन, 24 घंटे में तीन कत्ल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हत्या की लगातार हो रही वारदातों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। पिछले 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। कहीं मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया तो कहीं संपत्ति विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, राजपुर क्षेत्र में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक बेटे ने अपने 62 वर्षीय पिता पर चाकू से हमला कर उनकी जान ले ली।

ताजा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन का है। सोमवार शाम करीब 7:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मदन राणा पर उनके बेटे नितिन राणा ने चाकू से हमला कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सेना के बैंड की धुन, हजारों भक्त और मां गंगा की विदाई... छह माह के लिए थम गई गंगोत्री धाम की रौनक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि 35 वर्षीय नितिन नशे का आदी है। सोमवार शाम वह अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये देने से मना करने पर वह दरांती लेकर भांजे पर हमला करने दौड़ा, लेकिन ऋषभ किसी तरह वहां से भाग निकला। इसी बीच पिता मदन राणा ने बेटे को रोकने और समझाने का प्रयास किया। इससे नाराज नितिन ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मदन राणा की अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भाईदूज पर छुट्टी मिलेगी या नहीं?... सरकार ने तोड़ी चुप्पी, वायरल आदेश पर दिया बड़ा बयान

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

राजधानी में पहली घटना सुरी चौक पर हुई, जहां लड़कों के बीच हुए विवाद के बाद 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अर्श के दोस्त ही उसे अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से चले गए। परिजनों ने दोस्तों की भूमिका पर संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  गौ माता की पूजा कर धामी ने दिया बड़ा संदेश... बोले- संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी

दूसरी वारदात रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला अधोईवाला में हुई। यहां संपत्ति विवाद को लेकर गौरव नाम के युवक पर खुखरी से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में गौरव की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से देहरादून में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में