उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बवाल… दुकान में तोड़फोड़ और बाजार बंद, तनाव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक मामूली सड़क हादसे से शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रामलीला मैदान के पास यह घटना हुई। स्थानीय युवक नवीन नेगी अपनी कार से जा रहा था, तभी उसका साइड मिरर सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति से टकरा गया। इस छोटी सी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ती चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

कुछ ही देर में बुजुर्ग व्यक्ति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद और अधिक गर्म हो गया। नवीन नेगी के अनुसार, जब उन्होंने अपनी बात रखने का प्रयास किया, तभी दूसरे पक्ष के एक युवक ने अचानक उनके कान के पास कैंची से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए और उनके कान से खून बहने लगा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पीड़ित ने भी पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

मामले में सीओ सदर तुषार बोरा ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इधर, घटना से नाराज कुछ लोगों ने हमलावर पक्ष से जुड़ी एक दुकान में तोड़फोड़ कर दी और सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। एहतियातन आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में