उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

(अपडेट)- सड़क पर फिर बिछीं लाशें!… एक ही गांव के 8 लोगों की मौत से मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों में वाहन चालक सहित सात महिलाएं शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ, जब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक का काम निपटाकर ईको वैन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के नए SSP का आते ही एक्शन... पुलिस अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी

जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के भंगलवाण गांव की महिलाएं बैंक संबंधी कार्य से सिद्धखाल गई थीं। वापसी के दौरान कलवाड़ी के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस, राजस्व विभाग और प्रशासन की टीमें भी पहुंचीं। रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से बचाव दल बुलाए गए। लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों को धामी सरकार का तोहफा... फरवरी से दूध खरीद मूल्य में होगी बढ़ोतरी

हादसे में कांती देवी (45), रेखा देवी (42), चालक अनिल देवराड़ा (48), सुमित्रा देवी (50), सुनीता देवी (45), धनेश्वरी देवी (46), सरोजनी देवी (38) और रजनी देवी (25) की मौत हो गई। वहीं शशि देवी (35), शकुंतला देवी (45), जगदीश सिंह और सत्यवती देवी (36) घायल हुए हैं। सभी भंगलवाण गांव के निवासी बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजने की तैयारी की जा रही है। एक ही गांव के आठ लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है और भंगलवाण गांव में मातम पसरा हुआ है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में