उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल के नए SSP का आते ही एक्शन… पुलिस अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले की कमान संभालते ही नवागत एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा, वहीं आम जनता और पुलिसकर्मियों की समस्याओं को भी पूरी गंभीरता से सुना जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों, संवेदनशील स्थानों, कानून-व्यवस्था की स्थिति और स्थानीय चुनौतियों के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही अधिकारियों से उनकी जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  आपका वोट कहीं गलत तो दर्ज नहीं हो रहा?... EVM और VVPAT की हकीकत बताएगा चुनाव आयोग!

बैठक में एसएसपी ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी समस्या और बात रखने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। अधिकारी अपने अधीनस्थों को विश्वास में लेकर काम करें और उनकी समस्याओं का अपने स्तर से समाधान करने का प्रयास करें।

पर्यटन नगरी नैनीताल की पहचान और गरिमा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों का व्यवहार शालीन और सहयोगात्मक होना जरूरी है। थाने या चौकी में शिकायत लेकर आने वाले किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उसकी बात सुनकर शिकायत का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान... दो दिन कई रास्तों पर रहेगी पाबंदी

एसएसपी ने अधिकारियों को आपसी तालमेल और टीम भावना के साथ काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी को अपनी भूमिका के प्रति जवाबदेह रहना होगा।

समीक्षा बैठक के बाद एसएसपी ने कोतवाली परिसर में संचालित पुलिस मैस का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ने लगी सूखी ठंड...कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

इस अवसर पर एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ भवाली अंजना नेगी, सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, सीओ विनय सिंह, सीओ ऑपरेशन नैनीताल समीरन भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित जिले के थाना-चौकी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में