उत्तराखण्ड जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी के मॉल में भूकंप से मची अफरा-तफरी… मलबे में दबे लोगों को बचाने उतरीं टीमें

खबर शेयर करें -

कहीं आग तो कहीं रासायनिक रिसाव, आपदा के हर खतरे से निपटने सड़क पर उतरीं बचाव एजेंसियां

हल्द्वानी: भूकंप आए तो लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जाए, इमारत में आग लगने पर बचाव अभियान कैसे चलाया जाए और सुरंग में फंसे लोगों तक किस तरह पहुंचा जाए, शनिवार को नैनीताल जिले में इन सभी परिस्थितियों का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। प्रशासन की ओर से जिले के 14 स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल कराई गई, जिसमें विभिन्न विभागों की टीमों ने आपदा से निपटने की अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी... UKPSC ने खोला भर्तियों का पिटारा

हल्द्वानी में वॉक-वे मॉल और एचएन इंटर कॉलेज को भूकंप प्रभावित क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया। यहां इमारतों में लोगों के फंसे होने और अफरा-तफरी की स्थिति के बीच राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। वहीं एमबी इंटर कॉलेज में राहत शिविर स्थापित कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित पहुंचाने और उनके लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने की व्यवस्था परखी गई।

जिले के अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग आपदाओं के दृश्य तैयार किए गए। इनमें आग लगने, शॉर्ट सर्किट, सुरंग में चट्टान गिरने, जलभराव, रासायनिक पदार्थों के रिसाव और भगदड़ जैसी परिस्थितियों को शामिल किया गया। प्रत्येक स्थान पर संबंधित उपजिलाधिकारियों और तहसील स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) की टीमों ने मोर्चा संभाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कल जुटेंगे दुग्ध संघ से जुड़े लोग!... 77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां तेज

अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण, विद्युत, परिवहन और नगर निकायों के कर्मचारियों ने भाग लिया। टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर फंसे लोगों को बाहर निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। इसके साथ ही राहत कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता भी जांची गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा...कार खाई में समाई, पांच की मौत की खबर

मॉक ड्रिल के दौरान तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया। जिले के सभी निर्धारित स्थानों पर चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों की मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की गई। इससे अधिकारी एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर चल रही गतिविधियों का निरीक्षण कर सके। इस अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय बचाव दलों की प्रतिक्रिया, संसाधनों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में