उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

दुग्ध उत्पादकों को धामी सरकार का तोहफा… फरवरी से दूध खरीद मूल्य में होगी बढ़ोतरी

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने दुग्ध उत्पादकों को राहत देते हुए फरवरी माह से दूध खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। शनिवार को पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में यह घोषणा की गई। अधिवेशन में वित्तीय वर्ष के लिए 295 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों, समिति सचिवों और दुग्ध विक्रेताओं को कुल 6 लाख 50 हजार 850 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

अधिवेशन का शुभारंभ नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, पूर्व विधायक नवीन दुमका और प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दुग्ध विकास विभाग के निबंधक एवं निदेशक बीएस चलाल, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, यूसीडीएफ के अधिकारी और विभिन्न दुग्ध संघों के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। अधिवेशन में संघ से जुड़ी 710 दुग्ध समितियों के प्रतिनिधियों और करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों की भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के नए SSP का आते ही एक्शन... पुलिस अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी

कार्यक्रम में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को महिला एवं पुरुष श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। मैदानी क्षेत्र महिला वर्ग में प्रभपाल सिंह को 31 हजार, हिमानी बिष्ट को 25 हजार, पुष्पा बिष्ट को 21 हजार और दीपा बिष्ट को 17 हजार रुपये दिए गए। पर्वतीय क्षेत्र महिला वर्ग में कमला देवी को 25 हजार, गंगा देवी को 21 हजार और पुष्पा जोशी को 17 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। मैदानी क्षेत्र पुरुष वर्ग में कृपाल सिंह, जगपाल सिंह और स्नेहपाल सिंह को क्रमशः 25 हजार, 21 हजार और 17 हजार रुपये दिए गए। पर्वतीय क्षेत्र में चिंतामणि, श्याम नारायण और कृपाल सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आठ विकासखंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दुग्ध उत्पादकों को भी पुरस्कार दिए गए। बिंदुखत्ता क्षेत्र के नौ पुरुष और नौ महिला उत्पादकों सहित कुल 31 दुग्ध उत्पादकों को 3 लाख 74 हजार 850 रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं, 10 समिति सचिवों और 15 दुग्ध विक्रेताओं को 2 लाख 76 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (अपडेट)- सड़क पर फिर बिछीं लाशें!... एक ही गांव के 8 लोगों की मौत से मचा कोहराम

संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा-निर्देशों के तहत फरवरी से दूध खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाना और सहकारी व्यवस्था को मजबूत करना है। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जल्द आंचल मिल्क पार्लर खोलने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशासन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। उनके प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संचालक मंडल के सदस्य, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू सहित संघ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मॉल में भूकंप से मची अफरा-तफरी... मलबे में दबे लोगों को बचाने उतरीं टीमें
ADVERTISEMENTS Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में