उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

यूपी सीएम का उत्तराखंड दौरा…पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं योगी आदित्यनाथ

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री क्षेत्र में एक निजी समारोह में शामिल होंगे, साथ ही जनता इंटर कॉलेज, चमकोटखाल में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी भाग लेने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

उल्लेखनीय है कि इसी विद्यालय से योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी, जिससे यह दौरा भावनात्मक रूप से भी खास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं, जबकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा आवश्यक बैठकें की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

यमकेश्वर के एसडीएम चतर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

ग्रामीणों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ का अपने गांव और क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है और वर्षों बाद उनके छात्र जीवन से जुड़े संस्थानों में पहुंचने को लेकर लोगों में विशेष उत्साह और गर्व का भाव है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में