उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

केंंद्रीय बजट 2026… उत्तराखंड के किसानों की बदलेगी किस्मत!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कहा है कि राज्य को केंद्र की योजनाओं में हमेशा विशेष प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा लगाव है, इसलिए हर योजना में राज्य को विशेष ध्यान मिलता है। धामी ने कहा, “बजट से हमें हमेशा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलता है और इस बार भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है।”

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

वहीं, राज्य के किसानों की नजरें भी इस बजट पर टिकी हैं। किसान चाहते हैं कि उनकी फसलों की शत-प्रतिशत खरीद तय मूल्य पर गारंटी के साथ हो। इसके साथ ही नकदी फसलों को बढ़ावा मिले और जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। नैनीताल जिले के मल्ला निगलाठ गांव के नीरज मेहरा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, और कई किसानों ने इसी वजह से खेती छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

किसानों की अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मोथरोवाला निवासी एचपी जोशी ने बताया कि उन्हें गुणवत्तायुक्त बीज नहीं मिल पाता, जिससे पैदावार प्रभावित होती है। दूधली के मोहन सिंह बोरा ने कहा कि देहरादून शहर का गंदा पानी खेतों में आने के कारण जैविक खेती मुश्किल हो रही है, जिससे त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

किसान उम्मीद कर रहे हैं कि इस बजट में फसल सुरक्षा, सही मूल्य और आधुनिक कृषि साधनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका मानना है कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में खेती फिर से फल-फूल सकेगी और किसानों की आय बढ़ेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में