उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे

उत्तराखंड में UCC को एक साल…संविधान की आत्मा को साकार करने वाला कानून

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के लागू होने को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन, रामनगर के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता पूरण चंद्र पांडे ने इसे भारतीय संविधान की आत्मा को साकार करने वाला कानून बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान के अनुच्छेद 44 की दिशा में एक ठोस कदम है, जिससे राज्य में न्याय अब धर्म या जाति नहीं, बल्कि नागरिक अधिकारों के आधार पर सुनिश्चित हो रहा है।

वहीं टैक्स बार एसोसिएशन के उपसचिव मनु अग्रवाल ने कहा कि UCC ने खासतौर पर महिलाओं को सम्मान और समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे पारिवारिक और वैवाहिक कानूनों में कानूनी असमानताएँ दूर हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

अधिवक्ताओं ने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया, पारदर्शिता और सरल न्याय प्रणाली के कारण समाज ने इस कानून को स्वीकार किया है। हालांकि कुछ प्रशासनिक चुनौतियाँ सामने आई हैं, लेकिन संवाद और सुधार के जरिए इन्हें दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड का UCC मॉडल भविष्य में पूरे देश के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में