उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

प्यार का खूनी खेल!…पहले की महिला की हत्या, फिर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद तमंचे से खुद को भी गोली मार ली। इस घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामला राजधानी देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार को हुई। पुलिस के अनुसार, चकराता निवासी कमलेश कल्याणपुर पहुंचा, जहां त्यूणी निवासी संगीता अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान कमलेश और संगीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कमलेश ने संगीता पर तमंचे से गोली चला दी। इसके तुरंत बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

घटना की सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में