उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सुसाइड हिल दर्पण

दो महीने की ड्यूटी और दर्दनाक अंत…उत्तराखंड में फंदे में झूला आईटीबीपी जवान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। आईटीबीपी के जवान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था।

जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल चेतराम मीणा (38), पुत्र रामफल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान, ने मसूरी स्थित अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद पर क्या निकलेगा कोई रास्ता... अब सरकार के पाले में गेंद, क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे घटनास्थल का वीडियोग्राफी के जरिए दस्तावेजीकरण किया और शव को सुरक्षित तरीके से अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

जांच में यह भी सामने आया कि चेतराम मीणा ने इससे पहले जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों द्वारा विस्तृत जांच जारी है। आईटीबीपी सूत्रों का कहना है कि जवान की मानसिक स्थिति और व्यक्तिगत परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में