उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

बदरीनाथ से धामी सरकार के खिलाफ बिगुल!… कांग्रेस की न्याय यात्रा से उत्तराखंड में सियासी उबाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए गुरुवार को बदरीनाथ धाम से ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ का आगाज किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा के जरिए पार्टी भ्रष्टाचार, अन्याय और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है। यात्रा के शुभारंभ पर बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी सनसनीखेज... होटल में युवती के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत

बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, दुराचार और अन्याय के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बदरी विशाल के दरबार से शुरू हुई न्याय की आवाज पूरे गढ़वाल, कुमाऊं और तराई तक पहुंचेगी। कांग्रेस जनता के अधिकारों, उत्तराखंड की अस्मिता और न्याय के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी।

न्याय यात्रा बदरीनाथ से जोशीमठ और पीपलकोटी होते हुए चमोली पहुंचेगी। इसके बाद नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और गौचर के रास्ते रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम होगा। 24 अक्टूबर को सतपुली, यमकेश्वर और कोटद्वार में यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 25 अक्टूबर को लैंसडाउन क्षेत्र के बीरोंखाल में कार्यक्रम प्रस्तावित है। 26 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता शर्मसार!... कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम, मचा हड़कंप

कांग्रेस चार चरणों में यह अभियान चला रही है। कुमाऊं क्षेत्र में यात्रा की शुरुआत अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक तिलक राज बेहड़ सहित वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक!...कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

कुमाऊं में यात्रा रानीखेत, खैरना, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, रुद्रपुर, बाजपुर और काशीपुर से होकर गुजरेगी। 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में प्रेस वार्ता भी प्रस्तावित है। कांग्रेस का कहना है कि यात्रा के जरिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में