उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

अपराधों की लंबी फेहरिस्त… शस्त्र-एनडीपीएस समेत कई केस वाले दो बदमाश जिला बदर

खबर शेयर करें -

नैनीताल। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत हुई सुनवाई में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, परिस्थितियों को देखते हुए दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध जारी नोटिस न्यायालय ने निरस्त कर दिए।

जिला बदर किए गए आरोपियों में पलविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक, थाना रामपुर शामिल है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 307/120बी बीएनएस समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। न्यायालय ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों को देखते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क है या हादसों का रास्ता?... हल्द्वानी की इस गली में हर कदम पर हादसे का खतरा

दूसरा आरोपी प्रमोद सागर उर्फ पप्पू उर्फ पीके पुत्र पूरनचंद सागर, निवासी नाथूपुर पाडली, थाना मुखानी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए न्यायालय ने उसे भी जिला बदर करने के आदेश पारित किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा...वाहन के ब्रेक फेल होते ही मची चीख-पुकार

वहीं, नवीन सिंह पुत्र चंदन सिंह, निवासी थाना मुक्तेश्वर, के खिलाफ जारी नोटिस को न्यायालय ने निरस्त कर दिया। बताया गया कि उसे किसी अन्य प्रकरण में पूर्व में ही जिला बदर किया जा चुका है। ऐसे में वर्तमान मामले में दोबारा कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं पाए जाने पर नोटिस निरस्त किया गया।

इसी प्रकार अमन सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी, निवासी गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, के खिलाफ जारी नोटिस भी निरस्त कर दिया गया। अमन सिद्दीकी गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले से जेल में निरुद्ध है। मामले की परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय ने उसके विरुद्ध जारी नोटिस को समाप्त करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन IAS-PCS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में