उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

पति को ढूंढने स्पा सेंटर पहुंची गर्भवती महिला… आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर पीटा; फिर अंदर खींचने लगे!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्पा सेंटर में पति की तलाश में पहुंची तीन महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि स्पा सेंटर से बाहर निकलते ही एक महिला और पुरुष ने उसे घेर लिया। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और आंखों में मिर्च पाउडर का स्प्रे कर दिया। इसके बाद उसे जबरन स्पा सेंटर के अंदर खींचने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कसा शिकंजा...छह जिलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; नशा तस्करों की भी शामत

मामला राजधानी देहरादून का है। यहां खुडबुड़ा निवासी साइमा ने पटेलनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह मंडी चौक स्थित अमेनज़ स्पा सेंटर में अपने पति के बारे में जानकारी लेने पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने पति के संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह वापस लौटने लगी तो पार्किंग गेट पर एक काले रंग की कार आकर रुकी। कार से उतरी एक महिला और पुरुष ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  'सरकार के खिलाफ बोलीं तो'...अंकिता भंडारी की मां को धमकी! वायरल वीडियो से मचा बवाल

साइमा के अनुसार, आरोपितों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर का स्प्रे किया और उसे जबरन खींचकर स्पा सेंटर के अंदर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती है। पटेलनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर नेहा नाम की महिला को नामजद करते हुए अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में