उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

विकास कार्यों में सुस्ती पर डीएम का बड़ा एक्शन… अफसरों को फटकार, बैठाई जांच

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में विकास योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नाराजगी जताते हुए लापरवाह अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में उन्होंने पीएमजीएसवाई की तीन डिवीजनों के खराब प्रदर्शन पर भी कड़ी फटकार लगाई। वहीं, ओखलकांडा मल्ला रोड के निर्माण में देरी की जांच एसडीएम धारी को सौंपी गई।

डीएम ने बताया कि 31 अक्टूबर तक जिला योजना में 58 प्रतिशत बजट खर्च करने का लक्ष्य था, लेकिन कई विभाग इससे पीछे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने 30, मुख्य चिकित्साधिकारी ने 34, मुख्य कृषि अधिकारी ने 35, परियोजना निदेशक उरेडा ने 45 और मुख्य उद्यान अधिकारी ने 55 प्रतिशत बजट ही खर्च किया। इन सभी से जवाब तलब किया गया है। पीएमजीएसवाई की ज्योलीकोट, हल्द्वानी और काठगोदाम डिवीजनों को 22 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जबकि अब तक केवल 2.5 किलोमीटर निर्माण हुआ है। तीनों डिवीजनों को डी श्रेणी मिलने पर अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी समेत इन 6 इंस्पेक्टरों का अब बदल गया ठिकाना!... जानिए किस जिले में संभालेंगे नई कमान

डीएम ने नैनीताल की मेट्रोपोल और रामनगर पार्किंग के निर्माण में देरी पर भी नाराजगी जताई तथा प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। ओखलकांडा मल्ला रोड की जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विवादित होने के बावजूद सड़क को जिला योजना में किसने शामिल किया और देरी के लिए कौन जिम्मेदार है। अमृतपुर बायपास का डामरीकरण अप्रैल 2027 और पुल निर्माण मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी ने बताया कि 31 अक्टूबर तक जिला योजना में 63.51, राज्य सेक्टर में 62.27, केंद्र पोषित योजनाओं में 76.96 और बाह्य सहायतित योजनाओं में 100 प्रतिशत बजट खर्च हो चुका है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में