उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम गढ़वाल देहरादून नैनीताल हिल दर्पण

उत्तराखंड में थर्राहट!…दो न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नैनीताल और उत्तरकाशी के जिला एवं सत्र न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए तथा दोनों न्यायालय परिसरों को खाली कराकर व्यापक जांच अभियान शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन को एक ई-मेल भेजा गया, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाने की बात कही गई थी। ई-मेल प्राप्त होते ही प्रशासन को सूचित किया गया और कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल के अध्यक्ष भागवत प्रसाद ने बताया कि एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

नैनीताल के एसपी डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार, ई-मेल के जरिए कोर्ट में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बल की तैनाती कर दी गई और बम निरोधक दस्ते ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

इसी तरह उत्तरकाशी जिला न्यायालय को भी ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही जिला जज के निर्देश पर न्यायालय परिसर खाली कराया गया और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नगर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि ई-मेल में परिसर में आरडीएक्स होने का उल्लेख किया गया था। इसके बाद पुलिस और इंटेलिजेंस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। फिलहाल दोनों जिलों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहते हुए मामले की जांच में जुटी हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में