उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड…पुलिस महकमे में फिर चला तबादला एक्सप्रेस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर छह उप निरीक्षकों समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  23 साल बाद खुला केस का राज!... देह व्यापार मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

आदेश के अनुसार कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात उप निरीक्षक महेश कांडपाल का तबादला रुद्रपुर कोतवाली किया गया है। उन्हें एसएसआई द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गदरपुर कोतवाली से उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा का स्थानांतरण ट्रांजिट कैंप किया गया है, जहां उन्हें वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल को सितारगंज से गदरपुर कोतवाली भेजा गया है। खटीमा क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए उप निरीक्षक किशोर पंत को कोतवाली खटीमा से मझोला चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि मझोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश राय को कोतवाली खटीमा भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद स्थल पर भावुक हुए CM धामी!... आंदोलनकारियों के त्याग को किया याद, कही बड़ी बात

महिला उप निरीक्षक संतोषी का तबादला झनकईया थाना से कोतवाली खटीमा किया गया है। वहीं रुद्रपुर कोतवाली में तैनात अपर उप निरीक्षक विनीता मेहर को महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किराये का मकान बना सेक्स रैकेट का अड्डा!... व्हाट्सऐप पर होती थी डील, ऐसे खुला मामला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तबादलों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाना है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों से अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग और आमजन को त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में