उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून मौत हिल दर्पण

झाड़ियों के बीच मिली युवक की सड़ी-गली लाश…10 से 12 दिन पहले हुई मौत की आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नदी किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

मामला देहरादून जिले का है। यहां भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों के बीच मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग सुबह लकड़ियां लेने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान वन विकास निगम के खनन तौल कांटे से कुछ दूरी पर झाड़ियों में उन्हें एक शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य... जनगणना अभियान में उतरेगा नैनीताल दुग्ध संघ

सूचना मिलते ही रानीपोखरी थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोलिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सब्जी मंडी में काम और जेब में 65 लाख की स्मैक!... हल्द्वानी में युवक की गिरफ्तारी से खुला राज

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक युवक इस क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया था, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि नदी किनारे मिला शव उसी युवक का हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में