उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत सुसाइड हिल दर्पण

उत्तराखंड में दुखद घटना… कारोबारी ने उठाया खौफनाक कदम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आर्थिक तंगी और कर्ज के बढ़ते दबाव ने देहरादून में एक कारोबारी की जिंदगी लील ली। राजधानी के ओल्ड राजपुर, चौक बाजार निवासी 46 वर्षीय कारोबारी अमरीश गोयल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में भी शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि कारोबारी के घर पर कर्जदारों का आना-जाना शुरू हो गया था। इससे वह काफी परेशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर घसीटे गए रेप आरोपी!... सार्वजनिक परेड और पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त

बताया जा रहा है कि अमरीश गोयल प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ सीमेंट-सरिया के कारोबार से जुड़े थे। कारोबार में उतार-चढ़ाव के चलते उन्हें कई बार कर्ज लेना पड़ा, जो समय के साथ भारी बोझ बनता चला गया। हालात ऐसे हो गए कि कर्जदार लगातार पैसे के लिए उनके घर तक पहुंचने लगे।

परिजनों के मुताबिक, अमरीश लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। लेनदारों के बार-बार तकादों और बढ़ते कर्ज ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद तनावग्रस्त कर दिया था। इसी दबाव के चलते 20 मार्च को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आधी रात 'पत्थर कांड'...मुखानी रोड पर दो गुटों का खूनी खेल, दहशत में लोग

जहर खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पत्नी उन्हें तुरंत उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दून अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन दून अस्पताल पहुंचने से पहले ही अमरीश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज... इन बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

राजपुर थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह रावत के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में