उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

दूध उत्पादन में लालकुआं की बादशाहत कायम… सौरभ बहुगुणा ने मंच पर किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

लालकुआं। दुग्ध उत्पादन और सहकारिता के क्षेत्र में लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि पर पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मां की दूसरी शादी के बाद बदल गई जिंदगी?... किशोरी की आपबीती सुन पुलिस भी रह गई हैरान!

उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन लिमिटेड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार, 20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों की श्रेणी में दुग्ध उपार्जन संबंधी गतिविधियों के प्रदर्शन के आधार पर लालकुआं दुग्ध संघ का चयन किया गया। शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर में आयोजित पशुपालन चिंतन गोष्ठी एवं मेले में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुकेश बोरा को सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का पुरस्कार सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने का बना रहे हैं प्लान?... पुलिस ने बदला रूट, टैक्सी और दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद!

संघ को जारी प्रमाण-पत्र पर उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा, महाप्रबंधक आरएम तिवारी और उप महाप्रबंधक पीएस नागपाल के हस्ताक्षर हैं। इस उपलब्धि को संघ की बेहतर कार्यप्रणाली, प्रबंधन क्षमता, दुग्ध समितियों की सक्रियता और पशुपालकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। सम्मान मिलने से लालकुआं सहित नैनीताल जिले के दुग्ध उत्पादकों और सहकारिता क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में