उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा…करंट की चपेट में आए 5 कर्मचारी, एक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बिजली का खंभा लगाने के दौरान करंट लगने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी देहरादून के पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास रविवार को आरडीएसएस योजना के तहत बिजली संबंधी कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों द्वारा लगाया जा रहा खंभा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। खंभे में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे पांच कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खौफनाक हादसा...तेज रफ्तार बोलेरो ने ली अधेड़ की जान

हादसे में अमरोहा (उत्तर प्रदेश) निवासी उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू, जसमान समेत चार अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से सभी को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक सरप्राइज...अचानक उत्तराखंड पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुप्त बैठक से मची हलचल

बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी एक ठेकेदार के माध्यम से कंपनी के अधीन कार्यरत थे और आरडीएसएस योजना के तहत खंभा लगाने का काम कर रहे थे। वहीं, घटना के बाद विभाग और संबंधित कंपनी के अधिकारियों ने योजना के कार्य से जुड़ी जिम्मेदारी से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल...पूर्व भाजपा विधायक गिरफ्तार, सियासत गरमाई

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में