उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में सुशासन का नया अध्याय, एक पोर्टल से जुड़ेगा हर परिवार…सीएम धामी ने किया बड़ा आगाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पहल प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने के साथ विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सफलता केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। जानकारी के अभाव में कई बार जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। वहीं, अलग-अलग विभागों में एक ही जानकारी और दस्तावेज बार-बार देने से लोगों को परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  'बैंक हमारा, हक हमारा'... निजीकरण के खिलाफ हल्द्वानी में बैंककर्मियों का बड़ा आंदोलन

उन्होंने कहा कि देवभूमि परिवार पोर्टल के माध्यम से इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और सरकारी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी तथा नागरिक-केंद्रित बन सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रिश्ते तार-तार!...पिता ने पुत्री से की अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकत, ये है पूरा मामला

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ में करीब 440 संकेतकों के आधार पर प्रदेश के विकास के लक्ष्य तय किए गए हैं। यह विजन राज्य के भविष्य की विकास योजनाओं को दिशा देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का आकलन करने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर महारैली से सियासी घमासान!... धामी ने कांग्रेस को घेरा, अटल जी के बयान से किया वार

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। सरकार का प्रयास है कि सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जाए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में