उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर मातम! खाई में समाई बोलेरो, रातभर चला रेस्क्यू… 4 परिवारों की खुशियां उजड़ीं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  किसी मां की गोद सूनी हुई तो किसी बहन का भाई छूटा... दो सड़क हादसों ने झकझोरा उत्तराखंड, 13 की मौत

जानकारी के अनुसार, बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा... खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 6 की मौत की खबर, 20 को निकाला

दुर्घटना की सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग सहित पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य... जनगणना अभियान में उतरेगा नैनीताल दुग्ध संघ

रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खाई में गिरे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में