उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में उत्तरायणी पर्व…शोभायात्रा से बदलेगा ट्रैफिक, देखें डायवर्जन मार्ग

खबर शेयर करें -

उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन 14 जनवरी को किया जाएगा। यह यात्रा प्रातः 10 बजे उत्थान मंच, हीरानगर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः उत्थान मंच पर समाप्त होगी। पुलिस ने इस दौरान शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और आवागमन के विशेष प्रबंध किए हैं।

शोभा यात्रा का मार्ग:
शोभा यात्रा का मार्ग उत्थान मंच, हीरानगर से शुरू होकर जेल रोड ➡️ जेल रोड तिराहा ➡️ अर्बन बैंक तिराहा ➡️ कालाढूंगी तिराहा ➡️ रोडवेज चौराहा ➡️ तिकोनिया चौराहा ➡️ वर्कशॉप लाइन ➡️ रोडवेज पूर्वी गेट ➡️ भारद्वाज होटल तिराहा ➡️ ताज चौराहा ➡️ मीरा मार्ग ➡️ सिंधी चौराहा ➡️ कालाढूंगी तिराहा ➡️ जेल रोड तिराहा ➡️ जेल रोड होते हुए वापस उत्थान मंच हीरानगर तक रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

पुलिस के अनुसार, जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा तक शोभा यात्रा मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर होगी, जबकि कालाढूंगी तिराहा से तिकोनिया चौराहा तक बाई ओर रहेगी। इस दौरान छोटे और बड़े मालवाहक वाहन तथा अति आवश्यक सेवा से जुड़े वाहन (जैसे गैस, दूध, तेल) अपने आवागमन के लिए बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे।

बसों के लिए डायवर्जन प्लान:

  • उत्तराखंड और अन्य राज्यों से आने वाली रोडवेज बसें शोभा यात्रा मार्ग के अनुसार तटीय तिराहों पर रोकी जाएंगी और केवल शोभा यात्रा गुजरने के बाद ही रोडवेज स्टेशन तक पहुँच सकेंगी।
  • पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक से रोडवेज/केमू स्टेशन तक पहुँचेंगी। यदि शहर में यातायात दबाव अधिक हुआ, तो डायवर्जन गौलापार रोड और तीनपानी तिराहा के माध्यम से किया जाएगा।
  • सिडकुल और वोल्वो बसों के लिए भी विशेष डायवर्जन मार्ग तय किए गए हैं, जिनमें पंचायतघर तिराहा, गौलापार रोड, हाईडिल तिराहा और अन्य तिराहों से होकर आवागमन होगा।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन:

  • शोभा यात्रा के विभिन्न चरणों में छोटे वाहनों के लिए मुख्य मार्ग में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
  • जेल रोड तिराहा और कालाढूंगी तिराहा मार्ग से आने वाले वाहन कैंसर अस्पताल तिराहा/लाईफलाइन तिराहा से डायवर्ट होकर क्रियाशाला तिराहा और मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुँचेंगे।
  • पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले वाहन गौलापार रोड और पनचक्की तिराहा होते हुए लालडॉट, ऊंचापुल चौराहा मार्ग से जाएँगे।
  • काठगोदाम क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए भी पनचक्की तिराहा और चंबल पुल मार्ग से डायवर्जन किया जाएगा।
  • शोभा यात्रा तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन और सिंधी चौराहा तक पहुँचने पर सिंधी/सिटी चौराहा, कालाढूंगी तिराहा, रोडवेज चौराहा, एसडीएम कोर्ट तिराहा, तिकोनिया चौराहा और गोला पुल से बाजार क्षेत्र की ओर सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

विशेष प्रावधान:
भोलानाथ स्टैंड कालाढूंगी रोड से संचालित होने वाले टैम्पू और ई-रिक्शा बालिका इंटर कॉलेज के सामने रोड के बाई ओर संचालित होंगे।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि शोभा यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करना अनिवार्य होगा, ताकि पर्व के दौरान शहर में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में