उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

शादी का झांसा और धमकी!…व्यापार मंडल नेता को उठा ले गई पुलिस, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े नरेश पांडे को कोतवाली पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, मल्लीताल कोतवाली में एक युवती ने तहरीर देकर नरेश पांडे पर शादी का झांसा देने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

हालांकि बाद में मामले में नया मोड़ तब आया जब युवती ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि उन पर कुछ लोगों द्वारा दबाव डालकर यह आरोप लगवाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

वहीं, नरेश पांडे ने भी सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनके खिलाफ रची गई साजिश बताया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे टीम उनके आवास पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में