उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

स्टेडियम निर्माण के खिलाफ तूफ़ान!… ग्रामीणों रोकी जेसीबी मशीनें, धक्का-मुक्की

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण का विरोध तेज होता जा रहा है। अगस्तमुनि में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण को लेकर चल रहा विरोध दूसरे दिन और अधिक उग्र हो गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल का मुख्य गेट खोलने की मांग की, लेकिन जब प्रशासन ने अंदर कार्य करवाना जारी रखा, तो ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोंक-झोंक और धक्का-मुक्की हुई।

आंदोलनकारियों ने मुख्य गेट न खुलने पर दूसरे रास्ते से निर्माण स्थल पर प्रवेश किया और जेसीबी मशीनों के सामने धरना शुरू कर दिया, जिससे निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक स्टेडियम निर्माण पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, मशीनें किसी भी हालत में नहीं चलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे त्रिभुवन चौहान, अनिल बैंजवाल, राजेश बैंजवाल, भूपेंद्र बैंजवाल, उदयप्रताप सिंह, वैष्णी देवी सेमवाल, ऊमा कैतुरा, दीपा देवी और सर्वेश्वरी गुसाईं ने कहा कि अगस्तमुनि का यह मैदान मुनि महाराज और अगस्त्य ऋषि से जुड़ा पवित्र, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है। यह स्थल वर्षों से स्थानीय लोगों की आस्था, परंपरा और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन स्थानीय भावनाओं की अनदेखी करते हुए जबरन निर्माण कार्य करवा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य तुरंत बंद नहीं किया गया, तो विरोध और व्यापक व उग्र कर दिया जाएगा।

वहीं, तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य शासन की स्वीकृति और तय मानकों के अनुसार किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

गौरतलब है कि सोमवार को निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने गणपति पैलेस अगस्तमुनि पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। आंदोलन के दौरान विधायक आशा नौटियाल को लगभग दो घंटे तक रोक लिया गया। भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच ग्रामीणों ने स्टेडियम निर्माण को रोकने की मांग की, हालांकि विधायक आश्वासन देते हुए सभी पक्षों की बात सुनने और समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में