उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राज्य के आठ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण किसी भी प्रकार की क्षति से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सावधानी बरतें।


