उत्तराखण्ड खेल गढ़वाल देहरादून

युवाओं के लिए गोल्डन चांस!…एडवेंचर फेस्टिवल से रोजगार के हजारों अवसर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में गुरूवार को नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि इस फेस्टिवल के माध्यम से पौड़ी जनपद के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।

सीएम धामी ने अपने संबोधन में बताया कि राज्य सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है और पहाड़ी क्षेत्रों में नई योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका कहना था कि सरकार का संकल्प समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड सिग्नल!... अगले तीन दिन परीक्षा की घड़ी, रहें सतर्क

सीएम ने उल्लेख किया कि श्रीनगर में 650 करोड़ की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का निर्माण कार्य जारी है। खोह नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 135 करोड़ की लागत से आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।

इसके अलावा, पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन का संरक्षण हेरिटेज भवन के रूप में किया जा रहा है। कोटद्वार में 50 बेड वाला आधुनिक चिकित्सालय और 11 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। पौड़ी में प्रदेश की पहली एनसीसी एकेडमी का निर्माण कार्य भी चल रहा है। मालन नदी में सड़क पुल का निर्माण कार्य भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद पर क्या निकलेगा कोई रास्ता... अब सरकार के पाले में गेंद, क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल में माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रनिंग, एंगलिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस फेस्टिवल से पौड़ी क्षेत्र को नई पहचान मिली है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। साथ ही, पर्यटन और तीर्थाटन में वृद्धि हो रही है। लैंसडौन, ताड़केश्वर, देवप्रयाग, पौड़ी, मुंडेश्वर और भैरव गढ़ी के बीच का यह क्षेत्र अब साहसिक पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशेष रूप से फेमस हो रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में