उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड… मौसम को लेकर आई ये अपडेट, अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अभी ठंड से निजात मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मैदानी इलाकों में घने कोहरे की आशंका जताई है और शीत दिवस की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 31 दिसंबर को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, देहरादून के निचले इलाकों में भी सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में अच्छी धूप भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नौकरी का सुनहरा मौका!... स्केलर के 200 पद, ऐसे होगा चयन

नए साल में मौसम की स्थिति

नए साल की शुरुआत के साथ प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जनवरी से 3 जनवरी तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 4 और 5 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल का सफर होगा हवा में!...काठगोदाम से हनुमानगढ़ी सिर्फ इतने मिनट, कैंची धाम भी जुड़ेगा रोपवे से

तापमान का हाल

सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस ठंडी के बीच, लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है, खासकर घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में