उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड तक पहुंची ‘लव स्टोरी’!…पहली पत्नी ने खोला राज तो मच गया बवाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर आरोप है कि वह गन्ने की चरखी पर काम करने के लिए छत्तीसगढ़ गया था। इसी दौरान उसकी एक हिंदू महिला से जान-पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और दिसंबर 2025 में उसे अपने साथ उत्तराखंड ले आया। मामले की जानकारी युवक की पहली पत्नी को होने के बाद उसने विरोध किया और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...खाई में समाई स्कॉर्पियो, मची चीख-पुकार

यह मामला हरिद्वार जिले का है। जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पिछले वर्ष गन्ने की चरखी पर काम करने के लिए छत्तीसगढ़ गया था। वहां उसकी एक महिला से जान-पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने महिला को अपने साथ संबंध में लिया और दिसंबर 2025 में उसे उत्तराखंड स्थित अपने घर ले आया।

आरोप है कि इसके बाद युवक महिला को कलियर ले गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। महिला का नाम बदलकर मुस्लिम नाम रखे जाने और मौलवी के माध्यम से दोनों का निकाह कराए जाने का भी आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद से दोनों साथ रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों के बीच ऐसे मना CM धामी का जन्मदिन!...दृष्टिबाधित बच्चों संग काटा केक, भावुक हुए मुख्यमंत्री

मामले की जानकारी होने पर युवक की पहली पत्नी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि युवक ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद पहली पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी लक्सर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप!..शिकायत पर नहीं.कार्रवाई, भड़क गया आक्रोश

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में सामने आए तथ्यों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में