उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी की इस कॉलोनी को मिली पेयजल की सौगात!… विधायक निधि से बिछेगी पानी की लाइन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के वार्ड संख्या-35 स्थित गुरुदेव कॉलोनी में पेयजल सुविधा बेहतर बनाने के लिए पानी की लाइन बिछाई जाएगी। विधायक निधि से स्वीकृत इस कार्य पर 4.219 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को विधायक सुमित हृदयेश ने कार्य का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। पेयजल प्रत्येक परिवार की आवश्यक जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुदेव कॉलोनी में पानी की लाइन बिछाने का कार्य स्वीकृत कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कभी चढ़ाई तो कभी खतरनाक मोड़… 658 KM की चुनौती पार करेंगे 80 साइकिलिस्ट!

उन्होंने अपनी माता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन हल्द्वानी के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए वह क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किसी को मिलेगी अपर मुख्य सचिव की कुर्सी, कोई बनेगा सचिव... नए साल में बदलेगी IAS की तस्वीर

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रेनू टम्टा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, गोविंदी लोबियाल, महेशानंद, केसी, रमेश चंद्र लोबियाल, कांता देवी, भुवन चंद्र आर्या, कमल टम्टा, शीला, रूपा, हयात सिंह और रिशु सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस से गठबंधन के लिए सपा ने खोल दिया पत्ता!... 30 सीटों पर ठोका दावा, 15 पर पहली पसंद
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में