उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

ताबड़तोड़ फायरिंग!…गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा ये इलाका, दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रविवार सुबह फायरिंग की सनसनीखेज घटना से दहशत फैल गई। सुबह अचानक गोलियां चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महज पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई। बाद में फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल को घेर लिया गया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

रामनगर क्षेत्र के पिरूमदारा चौकी के अंतर्गत थारी-कांडला में फायरिंग की गई। पीड़ित गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक को 8 से 9 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो उनके पड़ोसी अर्जुन सिंह का रिश्तेदार है। गुरमीत का कहना है कि इसी गिरफ्तारी के बाद से अर्जुन सिंह उन्हें शक की नजर से देख रहा था और रंजिश रखे हुए था। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्जुन सिंह बाहरी युवकों के साथ मिलकर गांव में दबाव और धमकी का माहौल बना रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

गुरमीत सिंह के अनुसार, रविवार सुबह क्रशर के पास उनके ट्रैक्टर चालक के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके कुछ ही देर बाद अर्जुन सिंह कथित तौर पर चार-पांच साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए और पड़ोसियों के यहां छिपकर जान बचानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

पास के घर में रहने वाली सुखविंदर कौर ने भी अपने घर पर गोलियां चलने की बात कही। उनका कहना है कि बच्चों को कमरे में बंद कर किसी तरह सुरक्षित रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों का संबंध नशे के कारोबार से है और रिश्तेदार की गिरफ्तारी के बाद से वे गांव वालों को धमका रहे थे।

मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पिरूमदारा चौकी और रामनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा तस्करी के मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर पैदा हुई रंजिश और गलतफहमी के चलते डराने के उद्देश्य से फायरिंग की गई। एक युवक रोहित गुर्जर का नाम सामने आया है, जिसके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में