उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

तीसरी आंख ने खोला राज़……हल्द्वानी में स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिले में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले चेन स्नेचिंग गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुखानी और रामनगर में बीते दिनों हुई तीन घटनाओं में शामिल गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी फरार है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने बताया कि मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार की गई व्यक्ति की पहचान फिरोज गांधी (36 वर्ष), निवासी पदमपुर, थाना मिल्क खाना, जिला रामपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु के पेंडल बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी और 4 फरवरी को मुखानी तथा 6 फरवरी को पीरूमदारा, रामनगर में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं हुई थीं। घटनाओं के बाद एसएसपी ने तत्काल टीम गठित कर 400 सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान कराई। सूचना मिली कि संदिग्ध बाइक संख्या HR 29 AF 2325 से हल्द्वानी आ रहे हैं। पुलिस ने कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक को रोका, जिसमें एक आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया और चालक गिरफ्तार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में सभी तीन घटनाओं की स्वीकारोक्ति की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और अन्य जनपदों से भी आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में