उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

सरे बाजार तड़तड़ाई गोलियां!…कारोबारी की सरेआम हत्या, मची भगदड़

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे भरे बाजार भगदड़ मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं, वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश में पूरे शहर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

राजधानी देहरादून में बुधवार को दिनदहाड़े डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त तिब्बती मार्केट में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा को गोली मार दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके की ओर दौड़े तो अर्जुन शर्मा खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

पुलिस के मुताबिक, अर्जुन शर्मा आईटीबीपी इलाके में रहते थे और जीएमएस रोड पर ‘अमर दीप’ नाम से भारत गैस एजेंसी चलाते थे। वे रोज की तरह परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे और वापस घर लौटते समय हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दो युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे करोड़ों रुपये के संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। यह भी जानकारी सामने आई है कि अर्जुन और उनके भाई को उनकी मां ने संपत्ति से बेदखल कर रखा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में