उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी नहीं रहीं… उत्तराखंड के पैतृक गांव में पसरा मातम

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में शोक का माहौल है। 91 वर्षीय सावित्री देवी लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  कभी पहाड़ तो कभी खतरनाक रास्ते... 658 KM की रेस में साइकिलिस्टों का होगा असली इम्तिहान

सावित्री देवी यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती थीं। योगी आदित्यनाथ का जन्म भी इसी गांव में हुआ था। मां की तबीयत खराब होने पर मई 2024 में उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचकर उनसे मिले थे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  किसी को मिलेगी अपर मुख्य सचिव की कुर्सी, कोई बनेगा सचिव... नए साल में बदलेगी IAS की तस्वीर

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का वर्ष 2020 में निधन हो गया था। अब मां के निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गहरा पारिवारिक दुख पहुंचा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में