उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे, किच्छा में आयुर्वेद संस्थान!… पीएम मोदी से धामी ने रखे बड़े प्रस्ताव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उत्तराखंड के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग और मार्गदर्शन मांगा। इस दौरान उन्होंने सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्ताव प्रधानमंत्री के सामने रखे। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए उत्तराखंड को EAP Capping से छूट देने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार और आधुनिकीकरण, दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे निर्माण, टनकपुर-बागेश्वर और बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल परियोजनाओं के सर्वेक्षण तथा हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन, देहरादून रिंग रोड की करीब 1200 करोड़ रुपये की परियोजना और देहरादून से हरिद्वार तक आरआरटीएस विस्तार पर भी सहयोग मांगा। उन्होंने किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने का अनुरोध भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी नहीं रहीं... उत्तराखंड के पैतृक गांव में पसरा मातम

धामी ने कुंभ-2027 के सफल आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये और एसएएससीआई के तहत करीब 9500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने RDSS योजना के तहत स्मार्ट मीटरिंग एवं विद्युत प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए 3436.08 करोड़ रुपये और चंपावत बाईपास के लिए 199 करोड़ रुपये की स्वीकृति का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश और त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की जानकारी दी। साथ ही बेलकेदार, अंजनिसैंण, टिहरी, लोहाघाट और श्यामलाताल को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बताई। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए जीएमवीएन और केएमवीएन के पर्यटक आवास गृहों में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। साहसिक पर्यटन और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से भी रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किसी को मिलेगी अपर मुख्य सचिव की कुर्सी, कोई बनेगा सचिव... नए साल में बदलेगी IAS की तस्वीर

धामी ने प्रधानमंत्री को राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड का कारोबार 6.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और स्थानीय उत्पादों की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में 559 क्लस्टर विद्यालय चिह्नित किए जाने तथा 93 विद्यालयों के लिए स्वीकृतियां जारी होने की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने की सोच रहे हैं तो रुकिए!... दो दिन पुलिस का पहरा, इन वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा, उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बदरी घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल भेंट किए। साथ ही कुंभ-2027 की आध्यात्मिक महत्ता दर्शाती मां गंगा की प्रतिकृति भी प्रदान की। उन्होंने राज्य के विकास में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में