उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे बागेश्वर हिल दर्पण

फिर डोली उत्तराखंड की धरती…ये जिला रहा केंद्र, दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती रविवार की सुबह एक बार फिर डोल गई। इससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह झटका सुबह 11:47 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास रहा। जो जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। हालांकि, झटके बहुत हल्के थे और जनजीवन पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा।

अधिकांश लोगों को झटकों का अहसास भी नहीं हुआ। जिले के विभिन्न हिस्सों में, जैसे गरुड़, कपकोट और कांडा, स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही और किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?... अब मीडिया में साफ-साफ बताना होगा पूरा क्षेत्र

सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क साधा गया है। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके हल्के होने के कारण कहीं से भी जान-माल के नुकसान या निर्माणों में दरारों की कोई सूचना नहीं मिली।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में