उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

आईजी कैंप के सामने हुई चोरी…हल्द्वानी में सीसीटीवी में कैद हुआ दुस्साहस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी की बढ़ती घटनाओं ने नागरिकों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। गुरूवार को कोतवाली से कुछ ही कदम दूर बद्रीपुरा इलाके में एक घर में चोरी की वारदात सामने आई। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि आसपास आईजी कैंप कार्यालय, एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के आवास मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

जानकारी के अनुसार, दया नेगी के घर में एक युवक किराएदार बनकर आया और महिला की आंखों में धूल झोंककर घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया। चोरी के समय घर में महिला अकेली थी। वारदात में लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद रवि जोशी और क्षेत्रवासी तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त और प्रभावी अपराध नियंत्रण के कदम उठाने की मांग की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में