उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड!… पर्यटन, कनेक्टिविटी और होम-स्टे की जमकर तारीफ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए प्रदेश में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

युवाओं ने कहा कि तीन दिनों के भ्रमण के दौरान उन्हें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों को करीब से समझने के साथ ही सरकारी योजनाओं से स्थानीय लोगों के जीवन में आ रहे बदलावों को देखने का अवसर मिला। उन्होंने पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार तथा रेलवे नेटवर्क के विकास की दिशा में हो रहे कार्यों को उल्लेखनीय बताया। युवाओं ने प्रदेश के स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर वायु गुणवत्ता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि होम-स्टे को मिल रहे प्रोत्साहन और सरकारी सहायता से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। वहीं, सीमांत क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास और पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने के प्रयास भी दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मालिश कर गर्दन घुमाई...हल्द्वानी में महिला की मौत, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘अतिथि देवो भवः’ देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय भ्रमण से युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता, विभिन्न राज्यों में हो रहे नवाचारों और विकास की कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर मिलता है। धामी ने युवाओं से उत्तराखंड में देखे और अनुभव किए गए सकारात्मक पहलुओं को अपने मित्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था संदिग्ध नेटवर्क!... STF ने ऐसे किया पूरे खेल का पर्दाफाश

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हुए प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, तीर्थाटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संवाद से अनुभवों और बेहतर कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान मजबूत होता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में