उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

कैंची धाम दर्शन की तमन्ना रह गई अधूरी… रास्ते में खाई में समाई कार, एक की गई जान

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास निगलाट में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली से आए पांच लोगों की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्गम क्षेत्र और रात का अंधेरा होने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर सभी को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में मासूम के साथ हैवानियत... पटाखों का झांसा देकर बच्ची से दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात निगलाट क्षेत्र में कार खाई में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्घटनास्थल काफी दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ने खाई में उतरकर कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं... खाई में समाई बोलेरो, मां-बेटी समेत 3 की मौत

इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद कार चालक अनुज तिवारी (29) पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल सनी (23) पुत्र तेजराम निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली, रवि पुत्र दिनेश मौर्य निवासी बरेली, संचित पुत्र हृदय नारायण तिवारी निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली और संदीप शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी बरेली का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इबोला के खतरे ने बढ़ाई चिंता...उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; इन लक्षणों पर रहें सतर्क

एसडीआरएफ के उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर यूपी 25 ईजे 4586 है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में