अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं… खाई में समाई बोलेरो, मां-बेटी समेत 3 की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुमाऊं मंडल में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अल्मोड़ा जिले में सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की जान चली गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम लेने वाला है करवट!... इन जिलों में बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का अलर्ट

जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज का पर्व मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो से वापस अपने गांव हरड़ा लौट रही थीं। इसी दौरान सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसा रात के समय होने के कारण इसकी जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर... धामी सरकार ने टिहरी के लिए बनाया बड़ा प्लान

गुरुवार सुबह राहगीरों ने सड़क से नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को देखा। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सुबह करीब नौ बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई करीब 400 मीटर गहरी होने के कारण शवों को बाहर निकालने में बचाव टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। भाई दूज मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में