उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

देवभूमि में मासूम के साथ हैवानियत… पटाखों का झांसा देकर बच्ची से दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड एक बार फिर शर्मसार हुआ है। आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...दो तहसीलदारों के हुए तबादले

मामला ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर का है। जानकारी के अनुसार, खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि क्षेत्र में रहने वाला 29 वर्षीय नीरज उर्फ चेंचू उर्फ पंकज उनकी आठ वर्षीय पुत्री को पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक बच्ची को शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भाईदूज पर कैंची धाम में दर्शन के लिए जाना है?... पहले जान लें पुलिस ने क्या-क्या बदला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  इबोला के खतरे ने बढ़ाई चिंता...उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; इन लक्षणों पर रहें सतर्क

उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। पुलिस प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में