उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

‘ युवक को उठा ले गया बाघ!’… हल्द्वानी के इस इलाके में मची अफरा-तफरी, सच्चाई ने चौंकाया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच यह खबर फैल गई कि बेलबाबा के समीप जंगल क्षेत्र में बाघ एक युवक को उठाकर जंगल में ले गया है। सूचना तेजी से फैलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि जांच के दौरान बाघ के हमले की पुष्टि नहीं हुई और मामला महज अफवाह निकला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कॉलेज बना अखाड़ा!...चुनावी समर्थन को लेकर छात्रा से मारपीट, फिर जमकर हंगामा

दरअसल, बेलबाबा क्षेत्र में गुमशुदा शिवशंकर गोस्वामी की तलाश में उनके परिजन और परिचित जंगल में पहुंचे थे। शिवशंकर की पत्नी प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि उनके पति पिछले कुछ दिनों से लापता हैं। उनका कहना है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही, जिसके चलते परिजन स्वयं उनकी तलाश कर रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने जंगल में चावल बिखरे होने की जानकारी दी थी। इसी आधार पर उन्हें आशंका हुई कि शिवशंकर का सुराग वहां मिल सकता है। जब लोग जंगल में पहुंचे तो देखते ही देखते यह अफवाह फैल गई कि बाघ किसी युवक को उठा ले गया है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर टला बड़ा हादसा!... पेड़ गिरते ही रुकीं गाड़ियां, आयुक्त ने खुद संभाला मोर्चा

हल्द्वानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि बेलबाबा क्षेत्र में बाघ के हमले की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन किसी हमले या वन्यजीव से जुड़ी घटना के प्रमाण नहीं मिले। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी सूचना पर विश्वास न करें और अफवाहें फैलाने से बचें। वहीं, गुमशुदा शिवशंकर गोस्वामी की तलाश पुलिस और परिजनों द्वारा लगातार जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में