उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…सीएम धामी का युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में युवाओं और खिलाड़ियों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि, ग्राम पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के गठन और खेल प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि बढ़ाने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब गठित करने की घोषणा भी की। इससे गांवों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल की बच्ची के लिए घर में ही बन गया था खतरा!... मां के सामने खुला सौतेले पिता का राज

उन्होंने देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र के पास खाली पड़ी भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित करने की घोषणा की। इस भूमि पर मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा, जिससे युवाओं को खेलकूद और सेना में भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  धूप के बाद फिर बारिश-बर्फबारी का दौर!... उत्तराखंड में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत विभिन्न स्तरों पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की घोषणा की। न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 400, द्वितीय 300 और तृतीय 200 रुपये किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर यह राशि क्रमशः 700, 500 और 400 रुपये होगी। वहीं, संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार 1000, 800 और 600 रुपये तथा राज्य स्तर पर 2000, 1500 और 1000 रुपये निर्धारित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी पाने के लिए रची फर्जीवाड़े की साजिश!... तीन शिक्षक बर्खास्त, अब पुलिस करेगी हिसाब

इसके अलावा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में ओवरऑल विजेता जिले को मिलने वाली मुख्यमंत्री कप की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। वर्तमान में प्रतियोगिता के तहत 32 खेल आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें बढ़ाकर 50 किया जाएगा। इनमें उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को भी विशेष स्थान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए निर्धारित कुल बजट बढ़ाने की भी घोषणा की।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में