उत्तराखण्ड जॉब अलर्ट देहरादून राष्ट्रीय

स्कूल ने निकाली Math Teacher के लिए भर्ती, विज्ञापन देख आप भी पकड़ लेंगे अपना सिर

खबर शेयर करें -

जब किसी स्कूल को नए शिक्षकों की जरुरत होती है और टीचर के पद के लिए भर्ती निकलती हैं तो बहुत से लोग नौकरी के लिए भाग लेते हैं। इसलिए यह देखने के लिए की इस पद के लिए सबसे अच्छा शख्स कौन-सा है उनकी परीक्षा लेनी पड़ती हैं। अलग-अलग जगहों पर परीक्षा अलग-अलग तरीके से होती है, लेकिन उनका लक्ष्य अपने स्कूल या फिर इंस्टिट्यूट के लिए एक अच्छा शिक्षक ढूंढना होता है।

हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात के एक स्कूल में। गुजरात के इस स्कूल में जिसमें एक गणित शिक्षक मतलब कि मैथ टीचर के लिए एक स्कूल ने भर्ती निकाली। नौकरी के लिए उन्होंने जो विज्ञापन बनाया वह ऐसा है जिसे देख आप भी अपना सिर पकड़ कर बैठ जाएंगे और जरूर बोलेंगे कि जिसने भी यह विज्ञापन (Viral Advertisement of Teacher Vacancy) बनाया है वो शख्स वाकई काफी स्मार्ट हैं। अब लोगों की इस विज्ञापन में रुचि पैदा हुई और ये Ad सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

यहां देखिए वायरल विज्ञापन का पोस्ट
जब कोई स्कूल एक नए शिक्षक के लिए वैकेंसी (Viral Advertisement of Teacher Vacancy) निकालता है, तो वे जो Ad देते हैं उसमें लोगों को कॉल करने के लिए अपना फ़ोन नंबर जरूर देते हैं जिससे आवेदक उस जगह जाएं और उनसे कांटेक्ट करें। लेकिन इस वक्त एक खास विज्ञापन है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर काफी खींच रहा है। केवल फ़ोन नंबर देने के बजाय, उन्होंने गणित का एक प्रश्न भी दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से ट्रैफिक की नई व्यवस्था!...कहां से गुजरेंगे वाहन, किन रास्तों पर रहेगी रोक? जानें पूरा प्लान

Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @Trendulkar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
अगर आप इस प्रश्न को हल करते हैं, तो आपको फ़ोन नंबर मिल जाएगा। आसान शब्दों में बताएं तो स्कूल टीचर वैकेंसी (Viral Advertisement of Teacher Vacancy) के लिए निकाले गए इस विज्ञापन में स्कूल में संपर्क करने के लिए डायरेक्ट कोई नंबर नहीं दिया गया हैं बल्कि एक प्रश्न दिया गया हैं जिसे हल करने पर आपको एक फ़ोन नंबर मिलेगा जिस पर फ़ोन करके आप स्कूल में कांटेक्ट कर सकते हैं। यह असल में बहुत होशियारी से तैयार किया गया है क्योंकि ऐसा प्रश्न बनाना कठिन है जिसका उत्तर वही हो जो कि आप चाहते हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

लोगों ने दिए गजब के रिएक्शन
यह पोस्ट X पर @Trendulkar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। पोस्ट को अब तक 72 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट (Viral Advertisement of Teacher Vacancy) पर बहुत से लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये परफेक्ट Ad है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह मेरे द्वारा देखी गई सबसे अच्छी भर्ती रणनीति है, सही कॉल से इस नौकरी पोस्टिंग के लिए अधिक मौका मिलेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में