उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

दूल्हे की साजिश….शादी से एक दिन पहले तोड़ा रिश्ता, इस तरह सामने आया सच

खबर शेयर करें -

शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने अमेरिका से फोन कर रिश्ता तोड़ दिया। यह मामला प्रयागराज का है। फोन पर दूल्हे की बात को सुनकर वधु पक्ष के घर में खलबली मच गई। वे शादी की तैयारियों में जुटे थे। दूल्हे से काफी मिन्नत की गई लेकिन वह किसी कीमत पर शादी को तैयार नहीं हुआ। दूल्हे ने लड़की को फोन कर बताया कि उसके माता-पिता व उसे फोन पर शादी न करने की धमकी दी जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि यह दूल्हे की साजिश थी। उसने अपने दोस्त के नंबर से कॉल कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

राजरूपपुर निवासी एक शख्स की बेटी हरियाणा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। उन्होंने जून 2023 में शादी के पोर्टल के जरिए कौशिक सरकार पुत्र आशीष सरकार निवासी मिसकौट, मुजफ्फरपुर बिहार से शादी के लिए बातचीत की। कौशिक उस समय अमेरिका में कार्यरत था।

दिसंबर 2023 में कौशिक और उसके माता-पिता रिश्ता तय करने राजरूपपुर स्थित लड़की के घर आए। दोनों पक्षों और लड़का-लड़की की सहमति से रिश्ता तय हुआ। जून 2024 में लड़की के घरवाले वर पक्ष के घर मुजफ्फरपुर गए। तब कौशिक अमेरिका जा चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

आपसी बातचीत के बाद 31 जुलाई 2024 को शादी की तारीख तय हुई। लड़की का मां ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है कि 28 जुलाई को कौशिक ने उनकी बेटी को फोन पर बताया कि उसे और उसके माता-पिता को फोन पर शादी न करने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

यह बात कहते हुए शादी से एक दिन पहले कौशिक ने फोन पर रिश्ता जोड़ने से इनकार कर दिया। लड़की के घरवालों ने काफी विनती की लेकिन आरोप है कि कौशिक और उसके घरवालों ने गालीगलौज व अभद्रता की। तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने आरोपी दूल्हे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी