उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

अंगूठी झपटी और हुआ फरार!…60 साल के शातिर का रिकॉर्ड देख पुलिस भी हैरान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटी गई करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

पुलिस के मुताबिक, कुसुमखेड़ा क्षेत्र निवासी महेंद्र चंद तिवारी ने 10 अगस्त को मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को वह घर से बाहर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके हाथ से करीब 6-7 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी झपटकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है तो आज ही जागिए!... 13 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा मौका

वारदात के खुलासे के लिए एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। मुखानी थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध नजर आने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान और तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो और धमकी… हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से वसूले 5 लाख

11 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध के थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को बिना नंबर की स्कूटी के साथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से झपटी गई पीली धातु की अंगूठी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी की पहचान विनोद शर्मा पुत्र स्वर्गीय संपूर्णानंद शर्मा, निवासी गोजानी, रामनगर, नैनीताल, उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें 👉  52 बड़े प्रोजेक्ट, करोड़ों का दांव!... आयुक्त ने अफसरों से मांगा काम का हिसाब

पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट, झपटमारी और धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पंतनगर, क्लेमेंटटाउन देहरादून, मुखानी, बाजपुर और बिजनौर के स्योहारा थाने में दर्ज मामले शामिल हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में मुखानी थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल राजेश जोशी शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में