उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जजमेंट हिल दर्पण

14 साल बाद खुला 2012 का पुराना मामला!… दो विधायकों समेत 24 पर गैर जमानती वारंट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के जसपुर में वर्ष 2012 में हुए हाईवे जाम के एक पुराने मामले में अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। मामला हाईवे बाधित करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपों से जुड़ा है।

घटना 15 जुलाई 2012 की बताई गई है। आरोप है कि एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ ले गया था। इसको लेकर भाजपा नेताओं समेत कई लोगों ने जसपुर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था। तत्कालीन जसपुर कोतवाली प्रभारी जेसी पाठक की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन अफसरों की पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। अदालत ने 9 अक्टूबर 2014 को मामले में संज्ञान लिया। बाद में राज्य सरकार ने 2 सितंबर 2019 को मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया था, लेकिन अदालत से सरकार के फैसले को राहत नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर आस्था का रंग!...सुंदरकांड से हवन-यज्ञ तक, जयकारों से गूंजा दुग्धशाला प्लांट

मामले को लेकर आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट का रुख भी किया गया। *14 अगस्त 2026* को नैनीताल हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए निचली अदालत को मामले की सुनवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आगाज!...मेयर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार की अदालत ने मामले में दो विधायकों समेत कुल *24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट* जारी कर दिए हैं। अब पुराने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की न्यायिक कार्रवाई की स्थिति महत्वपूर्ण होगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में