उत्तराखण्ड कुमाऊं धर्म/संस्कृति हल्द्वानी हिल दर्पण

विश्वकर्मा जयंती पर आस्था का रंग!…सुंदरकांड से हवन-यज्ञ तक, जयकारों से गूंजा दुग्धशाला प्लांट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं विभिन्न उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आंचल दुग्ध संघ की निरंतर उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ के बाद हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी गईं। इसके पश्चात भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्पा सेंटर-होटलों पर पुलिस की नजर!...15 से ज्यादा ठिकाने खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ

कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा समेत सुरेश चंद्र, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद, दिनेश कुलौरा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, पुष्पा तिवाड़ी, अंजू कांडपाल, सोनाली, बबीता और शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में